अखिलेश यादव ने अंतरिक्ष यात्रा की सफलता के लिए कैप्टन शुभांशु शुक्ला को दी शुभकामना, कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को अंतरिक्ष यात्रा की सफलता के लिए कैप्टन शुभांशु शुक्ला को शुभकामना दी। सपा प्रमुख ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, “कैप्टन शुभांशु शुक्ला को अंतरिक्ष यात्रा की सफलता के लिए अनंत शुभकामनाएं।”

उन्होंने लिखा, “कहा जाता है, अंतरिक्ष में जाकर, इंसान के मन, मानस और विचार का विस्तार भी अंतरिक्ष जैसा विस्तारित हो जाता है और मानवता की भावना और भी बलवती होती है। ये यात्रा मानव के कल्याण और जीवन के सृजनात्मक विकास में निर्णायक भूमिका निभाए, यही मंगलकामना है।” 

लखनऊ के निवासी भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने एक्सिओम स्पेस के वाणिज्यिक मिशन के तहत बुधवार को तीन अन्य यात्रियों के साथ अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) की यात्रा के लिए रवाना होकर इतिहास रच दिया। उल्लेखनीय है कि 41 साल बाद कोई भारतीय अंतरिक्ष यात्रा पर गया है। इससे पहले 1984 में राकेश शर्मा रूसी अंतरिक्ष यान के जरिये अंतरिक्ष में गए थे। 

यह भी पढ़ें:-अखिलेश यादव का आरोप- सत्ता हासिल करने के लिए संविधान का इस्तेमाल करती है भाजपा, लेकिन....

संबंधित समाचार