भारत का एएफसी महिला एशियाई कप क्वालीफायर में तिमोर-लेस्ते से कड़ा मुकाबला, बोले कोच- अब बस आर या पार

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

चियांग माइ (थाईलैंड)। एएफसी महिला एशियाई कप 2026 क्वालीफायर के पहले मैच में शानदार जीत दर्ज करने वाली भारतीय टीम रविवार को यहां तिमोर लेस्ते के खिलाफ भी जीत की लय जारी रखना चाहेगी। पांच टीम के ग्रुप बी में इराक अभी शीर्ष पर चल रही है। उसने मंगोलिया पर 5-2 की जीत और तिमोर लेस्ते से 0-0 ड्रॉ खेला जिससे उसके चार अंक हैं। वहीं मंगोलिया को पहले मैच में 13-0 से हराने वाली भारतीय टीम और थाईलैंड के तीन तीन अंक हैं। थाईलैंड ने तिमोर लेस्ते को 4-0 से हराया था। तिमोर लेस्ते की टीम रैंकिंग में मंगोलिया से 32 पायदान नीचे 158वें स्थान पर है।  

भारतीय महिला टीम के कोच क्रिस्पिन छेत्री का मानना ​​है कि यह दक्षिणपूर्वी एशियाई टीम कड़ी चुनौती पेश करेगी। छेत्री ने कहा, ‘‘मंगोलिया की तुलना में तिमोर लेस्ते बेहतर रूप से संगठित टीम है और मुझे लगता है कि इराक की तुलना में भी वह रक्षात्मक रूप से अच्छी हैं। तिमोर लेस्ते की टीम जवाबी हमले करना पसंद करती हैं।’’ 

वहीं 70वें स्थान पर काबिज भारत ने पहले कभी तिमोर लेस्ते का सामना नहीं किया है जिसके कोच इंडोनेशिया के एमरल बिन बुस्तामाम हैं। मंगोलिया की तुलना में तिमोर लेस्ते अंतरराष्ट्रीय फ़ुटबॉल में अधिक सक्रिय है। 

यह भी पढ़ेः इंग्लैंड में ईशान किशन का भोजपुरी गाने पर रिक्शा डांस, वीडियो ने मचाई धूम

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म