लखीमपुर खीरी: किरकिरी के बाद हैदराबाद पुलिस ने हत्या के प्रयास का आरोपी किया गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रोशननगर, अमृत विचार। थाना हैदराबाद क्षेत्र में हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी विपिन कुमार को पुलिस ने एक बांका के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है। इस घटना में धाराओं में फेरबदल करने और आरोपी को गिरफ्तार न करने में एसआई मोहम्मद कलाम सस्पेंड हुए थे।

थाना क्षेत्र के गांव भरतपुर में 18 मई को अजीत कुमार और विपिन कुमार के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी, जो बाद में हिंसक झड़प में बदल गई। इस मारपीट में अजीत कुमार को गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक मोहम्मद कलाम को सौंपी थी। अजीत कुमार ने एसपी से भेंट कर आरोप लगाया था कि विवेचक मोहम्मद कलाम ने गंभीर धाराएं हटा दीं, जिससे मामले की गंभीरता कम हो गई। 

उनका यह भी कहना था कि पैसों के लेनदेन के चलते ऐसा किया गया। जांच के बाद एसपी संकल्प शर्मा ने उप निरीक्षक कलाम को सस्पेंड कर दिया था, जिससे हैदराबाद पुलिस की काफी किरकिरी हुई। अब पुलिस ने तेजी दिखाते हुए हत्या के प्रयास में वांछित रहे विपिन कुमार पुत्र श्रीचन्द्र निवासी भरतपुर को एक बांका के साथ गिरफ्तार कर चालान भेज दिया है।

ये भी पढ़ें-लखीमपुर खीरी: आम के पेड़ से युवक का शव लटका मिलने से मचा हड़कंप 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात