Shefali Jariwala: पंचतत्व में विलीन हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला, ओशिवारा श्मशान घाट पर किया अंतिम संस्कार, जानिए किसने दी मुखाग्नि

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

 मुंबई। अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का शनिवार शाम को यहां स्थित श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान उनके दोस्त और परिवार के सदस्य मौजूद रहे। ‘‘कांटा लगा’’ गाने से मशहूर हुईं अभिनेत्री शेफाली जरीवाला (42) की शुक्रवार रात मृत्यु हो गई। मीडिया में आईं कई खबरों में दावा किया गया है कि शेफाली की मौत हृदयाघात से हुई, हालांकि उनकी मौत का आधिकारिक कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। शेफाली का अंतिम संस्कार ओशिवारा श्मशान घाट पर किया गया। 

अंतिम संस्कार जरीवाला के पति पराग त्यागी, उनके पिता सतीश जरीवाला और छोटी बहन शिवानी जरीवाला ने किया। अंतिम संस्कार के दौरान मीका सिंह, विकास गुप्ता, शहनाज गिल, ​​ऐश्वर्या सखूजा और अशोक पंडित समेत फिल्म उद्योग की कई हस्तियां मौजूद थीं।  शेफाली को उनके पति एवं अभिनेता पराग त्यागी उपनगरीय मुंबई के बेलेव्यू मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में लेकर आए थे। अस्पताल के एक सूत्र ने बताया, ‘‘शेफाली को रात करीब 11:15 बजे अस्पताल लाया गया। ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।’’

cats

रोते हुए पराग त्यागी ने दी अंतिम विदाई

शेफाली जरीवाला के पिता ने उन्हें मुखाग्नि दी। वहीं पति पराग कंधा देते नजर आए थे। शेफाली के पति पराग त्यागी अपनी पत्नी को अंतिम विदाई देने के बाद पूरी तरह टूट गए थे। उनकी एक तस्वीर सामने आई है, जिसमें वो जमीन पर बैठकर शेफाली के शव को गले लगाते नजर आ रहे हैं। उनकी भरी आंखे और दुखी मन की झलक साफ दिखी। अंतिम संस्कार के बाद जब मीडिया ने उनसे बात करनी चाही तो वे हाथ जोड़कर बस इतना ही कह पाए, 'कुछ गलत न कहिएगा...आप लोग मेरी परी के लिए प्रेयर करना प्लीज...।' उनकी ये बात सुनकर वहां मौजूद हर शख्स भावुक हो गया। पराग की आंखों में गहरा शोक और चेहरे पर थकावट साफ दिख रही थी। उनकी आवाज में वो गम झलक रहा था।

संबंधित समाचार