Farrukhabad News: पुलिस मुठभेड़ में दो तस्कर गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के शमशाबाद क्षेत्र में पुलिस ने एक सशस्त्र मुठभेड़ के दौरान घायल गोकाशी के आरोपी को उसके साथी समेत गिरफ्तार कर लिया। अपर पुलिस अधीक्षक डॉ संजय सिंह ने मंगलवार को बताया कि अपराधियों की धर पकड़ के शुरू विशेष अभियान में शमशाबाद पुलिस ने सोमवार और मंगलवार की रात रोशनाबाद मार्ग पर संदिग्धवस्था में एक मोटरसाइकिल पर सवारों को रोकने का प्रयास किया जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की। 

उन्होने बताया कि जवाबी कार्रवाई में गोकशी में वांछित शकील पैर में गोली लगने से घायल हुआ जबकि उसका दूसरा साथी रियाजुद्दीन फरार हो गया हालांकि बाद में पुलिस ने काबिंग के दौरान धर दबोचा। 

मुठभेड़ में घायल गोकशी आरोपी बदमाश को चिकित्सा उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पकड़े गए दोनों बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे तथा कुछ कारतूस बरामद किए। 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव