विद्युत जामवाल ने ली मार्शल आर्ट ‘कलरीपायट्टु’ की ट्रेनिंग, सोशल मीडिया पर साझा किया वीडियो

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुंबई। बॉलीवुड के फिटनेस आईकॉन विद्युत जामवाल ने मार्शल आर्ट का वीडियो अपने प्रशंसकों के बीच शेयर किया है। विद्युत जामवाल ने यह वीडियो यूट्यूब पर साझा की। इस वीडियो में वह कलरीपायट्टु तकनीकों का उपयोग कर पहले कभी-भी नहीं देखे जाने वाले अविश्वसनीय करतब करते हुए नजर आए। इस एक्ट को उन्होंने पारंपरिक भारतीय …

मुंबई। बॉलीवुड के फिटनेस आईकॉन विद्युत जामवाल ने मार्शल आर्ट का वीडियो अपने प्रशंसकों के बीच शेयर किया है। विद्युत जामवाल ने यह वीडियो यूट्यूब पर साझा की। इस वीडियो में वह कलरीपायट्टु तकनीकों का उपयोग कर पहले कभी-भी नहीं देखे जाने वाले अविश्वसनीय करतब करते हुए नजर आए। इस एक्ट को उन्होंने पारंपरिक भारतीय मार्शल आर्ट को समर्पित किया।

इस वीडियो में विद्युत थर्ड आई मार्शल आर्ट की ट्रेनिंग के दौरान तलवार और ढाल का प्रयोग करते हुए सब्जियों को काटते हुए नज़र आए। इस वीडियो कि शुरुआत में विद्युत अपनी आंखो पर पिघली हुई मोम डाल उसे एक पट्टी से बांध देते हैं, उसके बाद वे तलवार और ढाल लेते हैं और असाधारण एक्ट करना शुरू कर देते हैं।

विद्युत् जामवाल ने कहा, “किसी व्यक्ति का विकास एक सतत प्रक्रिया है, जिसे ध्यान और नियमितता के साथ जारी रखना जरूरी है।

कलरीपायट्टु कहता है कि आंख बेकार हैं जब दिमाग अंधा हो। इस कार्य में अधिक से अधिक एकाग्रता और प्रशिक्षण की जरुरत होती है। मैं लंबे समय से इसकी ट्रेनिंग ले रहा हूं और ये मेरा सपना है कि मैं इसमें सफल हो जाऊं। स्वास्थ को लेकर महत्वाकांक्षी लोगों के साथ इसे साझा करके मैं खुश हूं और उनसे अनुरोध करता हूं कि इसे किसी गुरु की देख रेख में ही करें और इसके लिए पहले योग्य प्रशिक्षण भी लें।”

संबंधित समाचार