शाहजहांपुर: क्षेत्र पंचायत की बैठक में बिजली गुल...विधायक भड़के तो मंत्री सुरेश खन्ना ने किया ये काम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रौसर कोठी/भावलखेड़ा। विकास खंड भावलखेड़ा में शनिवार को आयोजित क्षेत्र पंचायत की बैठक उस वक्त हंगामेदार हो गई, जब बैठक के बीच अचानक बिजली गुल हो गई। गर्मी और उमस भरे मौसम में बिजली कटौती ने जनप्रतिनिधियों और आमजनों की परेशानी बढ़ा दी, जिस पर विधायक अरविंद सिंह ने गहरा असंतोष जताया। विधायक की शिकायत पर वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने मौके पर ही अधिशासी अभियंता को फोन कर फटकार लगाई और तत्काल जिलाधिकारी से संपर्क साधकर बिजली विभाग की लापरवाही पर कठोर कार्रवाई के निर्देश दिए।

उन्होंने स्पष्ट कहा कि अगर विभागीय अधिकारियों की जवाबदेही तय नहीं की गई तो जनता की समस्याओं का समाधान कभी नहीं हो सकेगा। विकास खंड कार्यालय के कर्मचारियों ने बताया कि बीते तीन दिनों से लगातार बिजली आपूर्ति बाधित हो रही है, जिससे कार्यालय का कामकाज प्रभावित है। बैठक में मौजूद जनप्रतिनिधियों ने भी बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगातार शिकायतों के बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

स्थानीय ग्रामीणों ने भी बताया कि रात-दिन बिजली कटौती से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। पंखे और कूलर बंद होने से लोग भीषण गर्मी में बेहाल हैं। इस घटना ने बिजली विभाग की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। अब देखना यह होगा कि वित्त मंत्री के निर्देशों के बाद प्रशासनिक अमला कितनी तत्परता से कार्रवाई करता है और जनता को कब तक राहत मिलती है।

बैठक में सांसद अरुण सागर, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, एमएलसी सुधीर गुप्ता, भाजपा महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ब्लाक प्रमुख राजाराम वर्मा, ब्लाक प्रमुख ददरौल श्री दत्त शुक्ला, पूर्व प्रमुख शरद सिंह, रूपराम वर्मा प्रधान सहित तमाम क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म
CJP Protest: सीजेपी-सरकार वार्ता खत्म, तीन प्रमुख मांगें सरकार के सामने रखीं; धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर फैसला कल संभव