रामपुर: महिला की हत्या के मामले में पुलिस आरोपियों को कर रही तलाश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दहेज हत्या में पति समेत पांच लोग फंस गए हैं। पुलिस ने मृतका के पिता  की तहरीर पर पति महेश, ससुर राम सिंह, सास रूपवती, ननद सुष्मिता एवं नंदोई विवेक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है। 

शाहबाद निवासी रश्मि की शादी जनपद मुरादाबाद के कुंदरकी थाना क्षेत्र के गांव नानपुर निवासी महेश के साथ की थी। शादी फरवरी फरवरी 2025 में हुई थी। जिसमें अपनी हैसियत के अनुसार दहेज भी दिया था। लेकिन दहेज उनके लिए नाकाफी था। दहेज के लिए आए दिन पीड़ित की बेटी को परेशान किया जाने लगा। इसके बाद पीड़ित ने तीन लाख नकद और एक मोटरसाइकिल दी, लेकिन उससे भी वे संतुष्ट नहीं हुए। 

इसके बाद वे लोग पांच लोग नकद और एक बोलेरो कार की मांग करने लगे थे। मांग पूरी नहीं होने उसको मार दिया था। इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली थी। इस मामले में पुलिस आरोपियो को पकड़ने के लिए दबिश दे रही  है।

संबंधित समाचार