गोंडा: मनकापुर पहुंचे डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और भूपेंद्र चौधरी, राजा कुंवर आनंद सिंह को दी श्रद्धांजलि

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मनकापुर/गोंडा, अमृत विचार। पूर्व मंत्री और मनकापुर रियासत के राजा कुंवर आनंद सिंह के निधन के दूसरे दिन मंगलवार को प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक मनकापुर पहुंचे और राज महल पहुंचकर दिवंगत पूर्व मंत्री को श्रद्धांजलि दी। 

डिप्टी सीएम के साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने भी पूर्व मंत्री के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हे नमन किया। राजा आनंद सिंह के निधन पर शोक प्रकट करते हुए डिप्टी सीएम ने इसे राजनीति को लिए अपूर्णनीय क्षति बताया।

cats 

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सुबह 11 बजे राजकीय हेलीकॉप्टर से मनकापुर के आरपी इंटर कालेज ग्राउंड पर उतरे। यहां से वह सीधे मनकापुर कोट पहुंचे जहां उन्होंने राजा आनंद सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें  भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। 

इसके बाद उन्होने केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह से भेंटकर उन्हे ढाढ़स बंधाया। इस दौरान उनके साथ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी, विधायक रमापति शास्त्री, प्रेम नरायन पांडेय समेत कई जन प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। 

cats

आपको बता दें कि चार बार सांसद व प्रदेश के कृषि मंत्री रहे मनकापुर रियासत के राजा कुंवर आनंद सिंह का रविवार रात निधन हो गया था‌‌। सोमवार को मनकापुर के मनोरमा घाट पर उनका अंतिम संस्कार किया गया। वह केंद्रीय विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह के पिता थे।

संबंधित समाचार