Airtel: एयरटेल ने कर दिया कमाल, सिर्फ यूपी के 1.50 करोड़ यूजर्स को साइबर ठगी से बचाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने बढ़ती ऑनलाइन धोखाधड़ी के खिलाफ एआई-आधारित फ्रॉड डिटेक्शन सिस्टम के तहत यूपी (पूर्वी) में 56 दिनों के भीतर 1.50 करोड़ यूजर्स को ऑनलाइन ठगी से बचाया है। भारती एयरटेल के उत्तर प्रदेश (पूर्व) के सीईओ अमित गुप्ता ने एडीजी तकनीकी सेवाएं नवीन अरोरा के साथ एयरटेल के साइबर फ्रॉड समाधान पर बात करते हुए बढ़ती साइबर धोखाधड़ी से निपटने के लिए अपने प्रयासों के बारे में जानकारी दी।

बताया गया कि यह सुरक्षा प्रणाली सभी एयरटेल मोबाइल और ब्रॉडबैंड ग्राहकों के लिए ऑटोमैटिक रूप से एक्टिवेट होती है। यह एसएमएस, व्हाट्सऐप, टेलीग्राम, फेसबुक, इंस्टाग्राम, ईमेल और अन्य ब्राउजर्स पर भेजे गए लिंक को स्कैन और फिल्टर करती है। साथ ही साइबर खतरों की जानकारी का इस्तेमाल करती है और रोजाना 1 अरब से अधिक यूआरएल का विश्लेषण करती है। 

किसी भी खतरनाक साइट पर पहुंचने से पहले यह सिस्टम महज 100 मिलीसेकंड में उसे ब्लॉक कर देता है। बताया जा रहा है कि लॉन्च के बाद मात्र 56 दिनों में ही एयरटेल ने पूरे देश में 2,12,526 से अधिक खतरनाक लिंक्स को ब्लॉक किया है और 14.03 करोड़ से अधिक ग्राहकों को ऑनलाइन धोखाधड़ी से सुरक्षित किया है।

संबंधित समाचार