मिर्जापुर में प्रेमी युगल ने ट्रेन से कटकर दी जान, परिजनों में कोहराम, जानें पूरे मामला

Amrit Vichar Network
Published By Deepak Mishra
On

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश में मिर्जापुर जिले के जिगना थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल ने ट्रेन के सामने आगे छलांग लगा कर अपनी जीवन  लीला समाप्त कर ली। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि प्रयागराज जिले में मांडा के महेवा गांव निवासी शुभम सोनकर (23) दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता था।

उसका क्षेत्र के चकडीहा गांव निवासी अंजलि (21) के साथ पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों दिल्ली में साथ साथ रहते थे। कुछ दिन पहले शुभम घर आया था। शुक्रवार दोपहर को यात्रा के लिए पैसे लेकर दिल्ली जाने की बात कह कर घर से निकला था। 

रात्रि लगभग एक बजे डाऊन लाईन पर दोनों ने साथ साथ गले लगे हुए छलांग लगा दी। जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही कट कर मौत हो गई। शुभम के पिता ने बताया कि रात एक बजे फोन आने पर घटना की जानकारी हुई। अंजलि के परिजनों को भी सूचित किया गया। वे भी मौके पर पहुंच गए हैं।

परिजनों ने बताया कि शादी को लेकर कोई परेशानी नहीं थी। दोनों के परिजन घटना से स्तब्ध है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभय कुमार सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है। फिर भी पुलिस अन्य दृष्टिकोणों पर भी विवेचना कर रही है।

संबंधित समाचार