हिंदी-मराठी भाषा विवाद पर पवन सिंह की दो टूक, कहा- मर जाऊंगा लेकिन मराठी नहीं बोलूंगा
मुंबईः महाराष्ट्र में हिंदी और मराठी भाषा को लेकर चल रहा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। कुछ घटनाओं में मराठी न बोलने वालों के साथ हिंसा की खबरें सामने आई हैं। इस मुद्दे पर कई हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसमें भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह ने भी अपनी बेबाक राय रखी है। उन्होंने साफ कहा कि वह मराठी नहीं बोलते और न ही बोलेंगे।
पवन सिंह का बयान
पवन सिंह ने अपने बयान में कहा, "मेरा जन्म बंगाल में हुआ, लेकिन मुझे बांग्ला नहीं आती। मुझे नहीं लगता कि मैं बांग्ला सीख पाऊंगा, इसलिए मैं उसे नहीं बोलता। उसी तरह मुझे मराठी भी नहीं आती। मैं हिंदी बोलता हूं और यह मेरा अधिकार है। यह कहना कि महाराष्ट्र में रहने वाला हर व्यक्ति मराठी बोले, यह अहंकार की बात है। मैं मुंबई काम के लिए जाता हूं। ज्यादा से ज्यादा क्या होगा? लोग मार देंगे? मुझे मरने का डर नहीं है। मराठी नहीं आती, और मैं इसे नहीं बोलूंगा, चाहे मेरी जान ही क्यों न ले लो।"
https://www.instagram.com/reel/DL4Hha2SlYy/?utm_source=ig_web_button_share_sheet
अनूप जलोटा की राय
वहीं, भजन सम्राट अनूप जलोटा ने इस विवाद पर अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें मराठी भाषा बहुत पसंद है और वह इसमें गाने भी गाते हैं। लेकिन उन्होंने जोर देकर कहा कि हिंदी देश की मातृभाषा है और इसे हर जगह सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि हमें जितनी हो सके उतनी भाषाएं सीखनी और बोलनी चाहिए, लेकिन अपनी मातृभाषा हिंदी को कभी नहीं भूलना चाहिए।
पवन सिंह का परिचय
पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के एक मशहूर अभिनेता और गायक हैं। उनके गाने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो जाते हैं। उनकी फिल्में भी दर्शकों के बीच खूब पसंद की जाती हैं। पवन सिंह ने बॉलीवुड फिल्म स्त्री 2 में भी एक गाना गाया था, जिसके बोल थे, "काटी रात मैंने खेतों में, तू आई नहीं।" इस गाने में श्रद्धा कपूर के डांस ने दर्शकों का दिल जीत लिया और यह गाना सुपरहिट रहा।
यह भी पढ़ेः UP NEWS: अजय राय समेत 30 से अधिक के खिलाफ FIR दर्ज, अव्यवस्था फैलाने का लगा आरोप
