उत्तराखंड में बड़ा हादसा....असंतुलित होकर गहरी खाई में गिरी मैक्स, आठ की मौत, पांच घायल
मुवानी पिथौरागढ़, अमृत विचार। जिले के मुवानी से बोकटा जा रही एक मैक्स वाहन मंगलवार शाम करीब 5 बजे अचानक असंतुलित होकर गहरी खाई में गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में मौके पर ही 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 5 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी मृतक बोकटा गांव के निवासी थे, जो किसी कार्य से मुवानी आए थे और लौटते समय हादसे का शिकार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों, पुलिस और प्रशासन की टीमों ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है। जिलाधिकारी ने आपदा कंट्रोल रूम में बैठक कर मामले की गंभीरता से जांच के आदेश दिए हैं। प्राथमिक जांच में ओवरलोडिंग को हादसे का कारण माना जा रहा है। लापरवाही पाए जाने पर दोषियों पर कार्रवाई की बात कही गई है।
मृतक सिमरन उम्र 8 पुत्री कुन्दन सिंह, तनुजा उम्र 14 पुत्री चन्द्र सिंह, विनीता उम्र 15 पुत्री चन्द्र सिंह, नरेन्द्र सिंह उम्र 40 चन्द्र सिंह चालक, राजन सिंह उम्र 60 पुत्र किशन सिंह, होशियार सिंह उम्र 65 पुत्र भीम सिंह, शान्ति देवी उम्र 50 पत्नी केशव राम, दीक्षा उम्र 26 पत्नी पंकज बोरा, घायल योगेश कुमार उम्र 21 पुत्र केशर राम, श्याम सिंह, उम्र 50 पुत्र बहादुर सिंह, दिवान सिंह उम्र 50 पुत्र भीम सिंह , सुमित सिंह उम्र 22 पुत्र प्रवीण सिंह, पूजा मनोरा उम्र पुत्री कुन्दन सिंह।
ये भी पढ़ें - कैलाश मानसरोवर यात्रा मार्ग बंद, सैकड़ों यात्री रास्ते में फंसे
