बदायूं : पति पर नहीं हुई कार्रवाई तो महिला ने एसएसपी कार्यालय गेट पर खाया विषाख्त पदार्थ

Amrit Vichar Network
Published By Pradeep Kumar
On

प्रेम प्रसंग के चलते गांव में हुई थी पंचायत, ग्रामीणों ने कराया था दोनों का निकाह

विजय नगला, अमृत विचार। गृह क्लेश में महिला ने एसएसपी कार्यालय के बाहर विषाख्त पदार्थ खा लिया। महिला को देखकर पुलिसकर्मी दौड़कर पहुंचे। महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां महिला की हालत चिंताजनक बनी हुई है। महिला का आरोप है कि पति दूसरी शादी करना चाहता है जिसके चलते उसने परेशान करता है। बात बात पर उसका उत्पीड़न करता है। शिकायत करने के बाद पुलिस पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की है। एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने एसपी देहात डॉ. केके सरोज को मामले की जांच सौंपी है।

मामला थाना मूसाझाग क्षेत्र के गांव तालगांव का है। गांव निवासी मुसर्रत की पत्नी निशा ने एसएसपी कार्यालय के बाहर गेट पर विषाख्त पदार्थ खा लिया। पुलिसकर्मियों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। पुलिसकर्मियों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। महिला के परिजन पहुंच गए। परिजनों ने बताया कि महिला और मुसर्रत के बीच तकरीबन एक साल पहले प्रेम प्रसंग हो गया था। गांव में पंचायत हुई थी। ग्रामीणों की सहमति के बाद दोनों का निकाह करा दिया गया था। वह दोनों साथ रहने लगे थे। महिला का पति दिल्ली में रहकर मजदूरी करता है। कुछ दिन पहले वह निशा को दिल्ली लेकर गया था। जहां वह भी मजदूरी करने लगी थी।

आरोप है कि पति उसे दिल्ली में छोड़कर वापस आ गया। महिला भी पीछे से गांव पहुंच गई थी। जिसके बाद पति-पत्नी में मारपीट हुई। आरोप है कि महिला सात महीने से पति के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस के पास चक्कर लगा रही है लेकिन पुलिस ने पति के खिलाफ कार्रवाई नहीं की। जिससे नाराज होकर निशा एसएसपी कार्यालय गेट पर पहुंची और विषाख्त पदार्थ खाकर जान देने का प्रयास किया। गनीमत रही कि पुलिसकर्मियों ने समय से महिला को अस्पताल में भर्ती कराया। महिला की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। महिला केा भर्ती करने के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने उसकी बच्ची को संभाला। एसपी देहात डॉ. केके सरोज ने बताया कि महिला ने विषाख्त पदार्थ खाया था। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब महिला की हालत सामान्य है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज करके आगे की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें - बदायूं : जुताई के समय ट्रैक्टर पलटा, किसान की मौत

संबंधित समाचार