लखनऊ: टैक्सी, ओला-उबर और रैपीडो पर लिखना होगा ड्राईवर का नाम, आधार-मोबाइल नंबर 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

महिलाओं की सुरक्षा को लेकर परिवहन विभाग ने जारी किया निर्देश, वाहन चालकों को 15 दिन का समय 

लखनऊ, अमृत विचार : उत्तर प्रदेश में टैक्सी, ओला-उबर, ऑटो और रैपीडो को लेकर परिवहन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है। इन सभी टैक्सी वाहनों को अपने वाहन पर ड्राईवर का नाम, आधार और मोबाइल नंबर लिखना होगा। फिलहाल अभी ये व्यवस्था सिर्फ राजधानी लखनऊ में लागू की जा रही है। इसके लिए 15 दिन का वक्त दिया गया है। इसके बाद पूरे राज्य में इसे लागू करने की तैयारी है। 

टैक्सी से यात्रा करने वाले यात्रियों की सुरक्षा को लेकर ये कसरत की जा रही है। पिछले दिनों लखनऊ में एक टैक्सी कांड सामने आया था। इसके बाद 26 मई को राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष ने परिवहन विभाग को एक पत्र भेजा था। बताते हैं कि राज्य महिला आयोग के उसी पत्र के बाद संभागीय परिवहन विभाग लखनऊ ने टैक्सी पर चालकों की पहचान अंकित करने की कवायद शुरू की है। 

संभागीय परिवहन ऑफिस की ओर से सभी पंजीकृत वाहनों को 15 दिनों के अंदर अपने वाहन पर ये जानकारियां दर्ज करने के लिए कहा है। गाड़ियों पर नाम, आधार और मोबाइल नंबर इतना स्पष्ट लिखा जाएगा जो यात्रियों को साफ नजर आए।

परिवहन विभाग ने वाहन स्वामी और ड्राईवरों के लिए स्पष्ट किया है कि ऐसा न करने वालों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई की जाएगी। इस पूरी कवायद के पीछे महिला सुरक्षा की बात सामने आ रही है। हाल ही में ई-रिक्शा और टैक्सी में महिलाओं के साथ कुछ ऐसी घटनाएं सामने आईं, जिनको लेकर प्रशासन को इस दिशा में विचार करना पड़ा है। 

लखनऊ के आरटीओ-प्रवर्तन प्रभात पांडेय के हवाले से कहा गया है कि वाहनों पर ड्राईवर का नाम, आधार और मोबाइल नंबर लिखा होने से यात्री सुरक्षित महसूस करेंगे। विशेषकर महिलाएं। जरूरत महसूस होने पर वह अपने परिवार को वाहन चालक की डिटेल भेज सकेंगी।

यह भी पढ़ेः Muzaffarnagar: संपत्ति के लालच में कपूत बना बेटा, कुदाल से की मां की हत्या

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Barabanki News: खतरे के निशान से ऊपर बह रही सरयू, बाढ़ को लेकर प्रशासन अलर्ट; 200 बच्चों की पढ़ाई पर भी मंडराया संकट
कानपुर में लोन डिफॉल्ट पर एक्शन : बैंक ने लगाया लैदर फैक्ट्री पर ताला, बकाया न चुकाने पर लिया कब्जा
Barabanki News: श्रावण से पहले शिव मंदिरों की विद्युत सुरक्षा दुरुस्त करने के निर्देश, डीएम बोले- लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं होगी
NEET विवाद: सरकार-CJP वार्ता के बाद बढ़ी उम्मीदें, सरकार ने मानी 3 में से 2 मांगे; क्या होगा धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा?
Gonda News:चलती ट्रेन में गूंजी किलकारी, बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस में महिला ने दिया बच्चे को जन्म