सड़क पर फैले मक्का ने ली बाइक सवार महिला की जान, जन्मदिन की पार्टी से लौट रहे थे भाई-बहन

Amrit Vichar Network
Published By Virendra Pandey
On

बिल्सी, अमृत विचार । उझानी-बिल्सी के सिरासौल मार्ग पर किसानों द्वारा सुखाई जा रही मक्का अब लोगों की जान पर बन आई है। शुक्रवार की रात मार्ग पर स्थित गांव सिरासौल के पास रोड पर फैली मक्का से बाइक फिसल गई। जिसमें बहन-भाई घायल हो गए। इस हादसे में बहन के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई। 

नगर बिल्सी के मोहल्ला छह बिजलीघर रोड निवासी दिलीप कुमार ओझा की बेटी नेहा ओझा (25) और बेटा अंकित ओझा शुक्रवार की रात करीब आठ बजे उझानी स्थित एक होटल में नेहा की बेटी आस्था की जन्मदिन की पार्टी करके बाइक से वापस बिल्सी को लौट रहे थे। जैसे उनकी बाइक उझानी-बिल्सी मार्ग पर स्थित गांव सिरासौल के पास पहुंची। तभी सामने से कोई दूसरे वाहन की लाइट उनके ऊपर पड़ी तो अंकित ने बाइक को एक साइड में लेने की कोशिश की। जिससे उनकी बाइक सड़क पर फैली मक्का पर चढ़ गई और फिसल गई। 

जिससे नेहा और अंकित घायल हो गए। जिसमें नेहा के सिर में गंभीर चोट लगी थी। जिसकी हालत मौके पर काफी खराब हो गई। आनन-फानन में परिवार के लोगों ने उसे नगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। कुछ देर बाद नेहा ने दम तोड़ दिया। उसके बाद नेहा के ससुराल वाले उस शव अपने गांव धीरपुर थाना दातागंज ले गए। जहां शनिवार की दोपहर उसका गंगा घाट पर उसका अंतिम संस्कार किया गया।

यह भी पढ़ेः कांवड़ियों के पैर दबाते महिला पुलिस अधिकारी की अखिलेश यादव ने की तारीफ, कहा- 'सेवा का भाव अच्छा है अगर...'

संबंधित समाचार