पीलीभीत: दुश्मन को फंसाने को रची गोलीकांड की पटकथा, अब खुद भेजे गए जेल...विवेचना में खुल गई पोल

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

पीलीभीत, अमृत विचार। पुरानी रंजिश के चलते दुश्मन को फंसाने के लिए एक युवक ने गोलीकांड की कहानी रच डाली। दुश्मन के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज करा दी गई। विवेचना के दौरान पूरा खेल उजागर हो गया।  कोतवाली बीसलपुर पुलिस ने साजिशकर्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

बता दें कि 17 जून 2025 को बीसलपुर कोतवाली में एक रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। जिसमें मोहल्ला दुबे निवासी गौरव यादव उर्फ पिंटू, आकाश और अन्य अज्ञात को आरोपी बनाया था। आरोप था कि फ्री में आम देने से इनकार करने पर आरोपियों ने करन वाल्मीकि पर फायर कर दिया। जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करने का भी आरोप लगाया था। घायल का मेडिकल परीक्षण कराकर मामले की विवचेना सीओ बीसलपुर ने शुरू कर दी थी। इसी बीच तममा साक्ष्य आए। इस दौरान वादी घायल करन के पिता का भी बयान लिया गया। जिसमें पूरा मामला ही खुल गया।

एफआईआर में बताई गई पूरी कहानी साजिश निकली। ये साजिश मोहल्ला दुबे बीसलपुर के रहने वाले अमित कुमार भोजवाल पुत्र श्रीराम ने रची थी। नामजद किए गए आरोपियों से पुरानी रंजिश के चलते उन्हें फंसाने के लिए पूरा झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था। पुलिस ने बुधवार को आरोपी अमित कुमार भोजवाल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें - पीलीभीत: खाद व्यापारी पर हमलाकर लूटे 1.80 लाख...नशीली गोली खिलाकर की वारदात

संबंधित समाचार