शाहजहांपुर: मुठभेड़ में नौ बदमाश गिरफ्तार, दो सिपाही घायल
शाहजहांपुर,अमृत विचार। डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेर लिया। बदमाशों ने टीम को देखकर फायरिंग कर दी। एसओजी टीम के दो जवान छर्रे लगने से घायल हो गए। एसओजी टीम ने जवाबी फायरिंग कर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। टीम ने नौ बदमाशों को दबोच लिया। …
शाहजहांपुर,अमृत विचार। डकैती की योजना बना रहे बदमाशों को पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेर लिया। बदमाशों ने टीम को देखकर फायरिंग कर दी। एसओजी टीम के दो जवान छर्रे लगने से घायल हो गए। एसओजी टीम ने जवाबी फायरिंग कर बदमाशों की घेराबंदी कर ली। टीम ने नौ बदमाशों को दबोच लिया। उनके कब्जे से अवैध असलहा और लूट का माल बरामद हुआ है। पुलिस ने सभी बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। इन पर सौ से ज्यादा एफआईआर विभिन्न थानों में दर्ज है। ये सारे अपराधी बेहद शातिर हैं।
एसपी एस आनंद ने बताया कि रविवार रात एसओजी प्रभारी रोहित कुमार को सूचना मिली थी कि रोजा क्षेत्र में एक मिल के पीछे कुछ बदमाश डकैती की योजना बना रहे हैं। वे टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। बदमाशों ने टीम को देखकर फायरिंग कर दी। एसओजी टीम के सिपाही उदयवीर सिंह व अजय चौधरी छर्रे लगने से घायल हो गए। पुलिस ने क्रास फायरिंग करते हुए नौ बदमाशों को दबोच लिया।
पकड़े गए बदमाशों में रंगीले, फूल कुरैशी, रामवीर, पृथ्वीराज उर्फ पिथिवा, ज्ञानेंद्र, लाल मोहम्मद, नदीम उर्फ भन्ना, नौशाद कुरैशी उर्फ मुन्ना और फरमान हैं। पकड़े गए बदमाशों के खिलाफ लूट, गैंगस्टर एक्ट, हत्या के प्रयास, गोवध अधिनियम समेत सौ से अधिक मुकदमे दर्ज हैं।
