लखनऊ : विमलेश श्रीवास्तव बने राष्ट्रीय सनातन संघ के राष्ट्रीय महासचिव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ, अमृत विचार। लखनऊ राष्ट्रीय सनातन संघ की एक बैठक शुक्रवार को राजधानी के गोमती नगर स्थित मुख्यालय में आयोजित की गई। जिसमें सर्वसम्मति से पूर्व अधिकारी सचिवालय सेवा के विमलेश श्रीवास्तव को राष्ट्रीय महासचिव पद की जिम्मेदारी दी गई। यह जानकारी राष्ट्रीय सनातन संघ के मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने दी है।

राष्ट्रीय सनातन संघ के मीडिया प्रभारी राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे और अन्य पदाधिकारियों ने विमलेश श्रीवास्तव को इस आशय के साथ जिम्मेदारी सौंपी है कि वह  आने वाले समय में राजधानी में धर्मांतरण को लेकर जागरुकता अभियान चलायेंगे। संघ के अध्यक्ष दिनेश खरे ने बताया कि आगामी 21 सितंबर से पूरे प्रदेश में धर्मांतरण के विरुद्ध अलख जगाने का काम राष्ट्रीय सनातन संघ करेगा।

यह भी पढ़ेः लखनऊ की बदलेगी सूरत, मोतीझील के पास बनाया जाएगा मोती पार्क, री-डिजाइन होगा चरक चौराहे

संबंधित समाचार