जोशीमठ: कस्तूरी मृग के चार दांत समेत पांच तस्कर गिरफ्तार
जोशीमठ, अमृत विचार। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क से पांच वन्य जीव तस्कारों को दुर्लभ प्रजाति के कस्तूरी मृग के चार दांत समेत वन्य जीवों के अन्य अंगों के साथ पकड़ा गया है। कस्तूरी मृग के शिकार का मामला बेहद गंभीर बताया जा रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया …
जोशीमठ, अमृत विचार। नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क से पांच वन्य जीव तस्कारों को दुर्लभ प्रजाति के कस्तूरी मृग के चार दांत समेत वन्य जीवों के अन्य अंगों के साथ पकड़ा गया है। कस्तूरी मृग के शिकार का मामला बेहद गंभीर बताया जा रहा है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के उप वन संरक्षक नंदाबल्लभ शर्मा ने बताया कि वन विभाग की टीम को तस्करों का बड़ा गैंग पकड़ने में सफलता मिली है। बताया कि नंदा देवी राष्ट्रीय पार्क के लाता खर्क से वन्य जीव तस्करों को मय वन्य जीव अंगों व वन्य जीवों को फंसाने वाले वाइंडिंग वायर के साथ गिरफ्तार किया गया है। इन तस्करों के कब्जे से कस्तूरा मृग के चार दांत के साथ ही घुरड़ की खाल, दो टांगें व एक सिर सहित वन्य जीव को जाल में फंसाने वाले वाइंडिंग वायर भी बरामद किया है। डीएफओ के अनुसार पांचों अभियुक्तों को वन्य जीव अधिनियम की धाराओं के तहत गिफ्तार किया है।
शर्मा ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों में नमराज बहादुर, देवेन्द्र बहादुर, चैकता बहादुर थापा, रमेश राणा नेपाल के निवासी हैं जबकि एक अभियुक्त स्थानीय लाता गांव निवासी राजबर सिंह है। वन्य जीव तस्करों से कई जानकारियां भी मिली हैं। उन्होंने कहा कि वन विभाग लगातार गश्त कर रहा है। दुर्लभ वन्य जीव कस्तूरी को मारने का मामला बेहद गंभीर है।
वन विभाग का कहना है कि वन्य जीवों के तस्करों की धर-पकड़ का अभियान जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि चार नेपालियों में एक वर्षो से रिंगी गांव में ही रहता था, जबकि एक कर्णप्रयाग व दो नेपाली गोपेश्वर में वर्षों से रह रहे थे। वन तस्करों की धर पकड़ वन क्षेत्राधिकारी विजय लाल आर्या के नेतृत्व में हुई। इस दल में लाता के अनुभाग अधिकारी खीम सिंह नेगी, वन बीट अधिकारी राजेन्द्र कुंवर, क्यूआरटी टीम लीडर वन दरोगा बलवंन्त गुसांई शामिल थे।
