Amarnath Yatra 2025 : बालटाल के रास्ते फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, मूसलाधार बारिश के बंद करना पड़ा था मार्ग पहलगाम पर अब भी निलंबित 

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

श्रीनगर। भारी बारिश के कारण स्थगित की गई अमरनाथ यात्रा बृहस्पतिवार को बालटाल मार्ग से फिर से शुरू हो गई है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। हालांकि, उन्होंने बताया कि पहलगाम मार्ग पर तत्काल रखरखाव व मरम्मत कार्य किए जाने के कारण इस मार्ग से यात्रा स्थगित है। कश्मीर में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर आवाजाही असुरक्षित हो गई थी, जिसके बाद बुधवार को बालटाल और पहलगाम दोनों मार्गों पर तीर्थयात्रा स्थगित कर दी गई थी। 

एक आधिकारिक जानकारी के अनुसार बताया, “आज सुबह बालटाल मार्ग से यात्रा फिर से शुरू हो गई।” उन्होंने कहा, “हाल ही में हुई बारिश के बाद अमरनाथ यात्रा के पहलगाम मार्ग पर आवश्यक रखरखाव कार्यों के मद्देनजर, यात्रा केवल बालटाल मार्ग से ही जारी रहेगी।” अधिकारी ने कहा कि बृहस्पतिवार को जम्मू के भगवती नगर आधार शिविर से बालटाल और नुनवान आधार शिविरों की ओर किसी भी काफिले को जाने की अनुमति नहीं होगी। इस वर्ष अब तक 3.93 लाख से अधिक यात्री गुफा मंदिर में दर्शन कर चुके हैं। तीन जुलाई से शुरू हुई वार्षिक यात्रा नौ अगस्त को समाप्त होगी।

ये भी पढ़े : Amarnath Yatra: भारी बारिश के कारण अमरनाथ यात्रा स्थगित, पहलगाम और बालटाल दोनों मार्गों पर अनुमति नहीं

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

राम मंदिर चढ़ावा मामला : चंपत राय का करीबी रहा टिन्नू कैसे बना सबसे चर्चित आरोपी, जलपान की दुकान से शुरू हुआ सफर, मंदिर में बढ़ा रसूख
रामलला के चढ़ावे पर डाका : टिन्नू समेत सभी आठ आरोपी न्यायिक अभिरक्षा में गए जेल, आरोपियों की निशानदेही पर बरामद करीब 80 लाख रुपये भी कोर्ट में पेश
राम मंदिर चढ़ावा गबन मामला : आठ नामजद पर एफआईआर, अब सीओ अयोध्या करेंगे मामले की विवेचना
Kanpur Metro : IIT से नौबस्ता तक मेट्रो संचालन की उल्टी गिनती शुरू, 27 जून से CMRS करेंगे निरीक्षण
Barabanki News: बाराबंकी में बिजली बहाल करने पहुंचे संविदा लाइनमैन से मारपीट, ग्राम प्रधान पर मुकदमा दर्ज