मुरादाबाद: दो घंटे ओपीडी से बाहर रहे निजी चिकित्सक, मिक्सो पैथी का किया विरोध
मुरादाबाद, अमृत विचार। सरकार के मिक्सो पैथी फैसले के विरोध में निजी चिकित्सकों ने दो घंटे ओपीडी बंद रखी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हॉल के बाहर कलेक्ट्रेट के सामने एकत्र हुए। इस विषय पर चर्चा की। हालांकि दो दर्जन के करीब ही महिला चिकित्सक सहित निजी डाक्टर ही विरोध में उपस्थित नजर आए। उन्होंने विरोध …
मुरादाबाद, अमृत विचार। सरकार के मिक्सो पैथी फैसले के विरोध में निजी चिकित्सकों ने दो घंटे ओपीडी बंद रखी। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) हॉल के बाहर कलेक्ट्रेट के सामने एकत्र हुए। इस विषय पर चर्चा की। हालांकि दो दर्जन के करीब ही महिला चिकित्सक सहित निजी डाक्टर ही विरोध में उपस्थित नजर आए।
उन्होंने विरोध स्लोगन तैयार कर अपना रोष जाहिर किया। चेतावनी भी दी कि यदि सरकार अपना फैसला वापस नहीं लेती है तो 11 दिसंबर को वे मरीजों को चिकित्सा सेवा नहीं देंगे। हालांकि हड़ताल का रूप देकर अस्पताल बंद भी नहीं करेंगे, केवल चिकित्सक इस दिन चिकित्सा सेवा से खुद को पूर्ण अवकाश देंगे।
जिला अध्यक्ष डा. भगतराम राणा का कहना है कि सरकार ने आयुष चिकित्सकों को ऑपरेशन व शल्य चिकित्सा करने की जो छूट देकर मिक्सो पैथी का फैसला लिया है, वह कई मरीजों के लिये जानलेवा भी साबित हो सकता है। आयुष चिकित्सकों को इस कार्य का प्रशिक्षण प्राप्त नहीं होता है। ऐसे में परिणाम घातक भी हो सकते हैं। मरीजों के हित में यह फैसला सरकार को वापस लेना चाहिए। इस दौरान सचिव डा प्रीति गुप्ता, डा शर्मा, डा बबीता गुप्ता, डा पूनम सिंह, डा राजेश सिंह, डा गोपेश सिंह आदि मौजूद रहे।
