रामपुर: चोरों की आहट पर नीचे झांक रहे युवक की छत से गिरकर मौत
रामपुर,अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरी निवासी नवी हसन 27 वर्ष पिछले कई दिनों से चोरों की वजह से छत पर सो रहा था। रात को उसकी पत्नी नरगिस को आहट हुई कि दीवार पर कोई है। जिसके बाद नवी हसन छत चोरों के आने की बात सुनकर छत से नीचे देखने लगा।
देखते हुए छत से नवी हसन सिर के बल नीचे गिर गया। धम की आवाज आने के बाद परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। जहा नवी हसन को नीचे घायल अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। उसको आनन फानन में लेकर अस्पताल की ओर भागे।
जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। नवी हसन के परिवार में चार भाई एक बहन है। वह दूसरे नंबर का है। नवी हसन का एक बेटा है। पूरे दिन घर पर लोगों की भीड़ रही।
रामपुर: चोरों की आहट पर नीचे झांक रहे युवक की छत से गिरकर मौत
रामपुर,अमृत विचार। अजीमनगर थाना क्षेत्र के रतनपुरी निवासी नवी हसन 27 वर्ष पिछले कई दिनों से चोरों की वजह से छत पर सो रहा था। रात को उसकी पत्नी नरगिस को आहट हुई कि दीवार पर कोई है। जिसके बाद नवी हसन छत चोरों के आने की बात सुनकर छत से नीचे देखने लगा।
देखते हुए छत से नवी हसन सिर के बल नीचे गिर गया। धम की आवाज आने के बाद परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। जहा नवी हसन को नीचे घायल अवस्था में देखकर उनके होश उड़ गए। उसको आनन फानन में लेकर अस्पताल की ओर भागे। जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। जानकारी मिलने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। सभी का रो रोकर बुरा हाल है। नवी हसन के परिवार में चार भाई एक बहन है। वह दूसरे नंबर का है। नवी हसन का एक बेटा है। पूरे दिन घर पर लोगों की भीड़ रही।
स्वार के युवक ने उत्तराखंड में की आत्महत्या
स्वार क्षेत्र के गांव लच्छी वाला निवासी जितेंद्र उर्फ विक्की ने उत्तराखंड के बाजपुर में पंखे से लटक कर जान दे दी। तहसील क्षेत्र के गांव लच्छी वाला निवासी जितेंद्र उर्फ विक्की पुत्र दिलीप सिंह उत्तराखंड के बाजपुर के गांव नंदपुर नरका टोपा में रहकर कपड़े व जूते चप्पल की दुकान चलाता था। परिवार गांव में ही रहता था। रविवार देर शाम जितेंद्र अपने कमरे के पंखे से लटका मिला।
बाजपुर पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। सोमवार को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन जितेंद्र विक्की के शव को गांव लच्छीवाला ले आए। जहां शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
