Kubereshwar Dham: मध्य प्रदेश के कुबेरेश्वर धाम मंदिर में भगदड़, 2 महिला श्रद्धालुओं की मौत, कई घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीहोर।  मध्यप्रदेश के सीहोर जिले स्थित कुबेरेश्वर धाम में आज रुद्राक्ष वितरण के दौरान भारी भीड़ के कारण कथित तौर पर मची भगदड़ में दो महिलाओं की मौत हो गई और 10 से अधिक श्रद्धालु घायल हो गए। भीड़ इतनी बढ़ गई कि ठहरने और दर्शन की व्यवस्थाएं ध्वस्त हो गईं। यहां आने वाले श्रद्धालु प्रशासन पर लापरवाही के आरोप लगा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार कुबेरेश्वर धाम में रुद्राक्ष वितरण अचानक बंद करने के कारण भीड़ बेकाबू हो गई और अफरा-तफरी में दो महिलाएं दब गईं, जिनकी मौके पर ही मौत हो गई। करीब 10 अन्य श्रद्धालु घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने दो महिलाओं को मृत घोषित कर दिया। दोनों की उम्र लगभग 50 वर्ष बताई जा रही है। अभी तक मृत महिलाओं की शिनाख्त नहीं हो पाई है।

दरअसल कल कुबेरेश्वर धाम के प्रमुख पंडित प्रदीप मिश्रा निकली जाने वाली विशाल कांवड़ यात्रा के लिए देश भर से लाखों श्रद्धालु सीहोर पहुंचे हैं। इसके चलते व्यवस्थाएं अस्त व्यस्त हो गईं हैं। इसी बीच एएसपी सुनीता रावत ने भगदड़ मचने जैसी स्थिति से इंकार किया है। हालांकि उन्होंने कहा कि रुद्राक्ष वितरण रुकने के बाद धक्का-मुक्की में दो महिलाओं की मौत और तीन-चार महिलाओं के घायल होने की पुष्टि हुई है। सं गरिमा

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात