वाराणसी: PDA पाठशाला चलाने के आरोप में सपा नेताओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के वाराणसी में समाजवादी पार्टी (सपा) छात्र सभा के जिलाध्यक्ष राहुल सोनकर और आयुष यादव के खिलाफ लालपुर-पांडेयपुर थाने में पीडीए पाठशाला संचालित करने के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्राथमिक स्कूलों के विलय के विरोध में सपा द्वारा विभिन्न स्थानों पर पीडीए पाठशाला का आयोजन किया जा रहा है। 

काशी में भी सपा नेताओं ने ऐसी ही एक पाठशाला संचालित की थी। इस आयोजन का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खंड शिक्षा अधिकारी वरुणा पार, अखिलेश कुमार ने लालपुर-पांडेयपुर थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया। आरोप है कि 4 अगस्त को अनधिकृत रूप से विभाग की छवि को धूमिल करने के उद्देश्य से यह पाठशाला आयोजित की गई थी।

लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने बताया कि खंड शिक्षा अधिकारी की तहरीर के आधार पर बीएनएस की धारा 353(1)(बी) और आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बिना किसी अनुमति के पाठशाला चलाया गया। मामले की आगे की जांच जारी है।  

संबंधित समाचार