IND vs AUS : ओपनर पुकोवस्की को सिर में लगी चोट, पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच मंगलवार को ड्रा समाप्त हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की गेंद ऑस्ट्रेलिया ए के सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की के हेलमेट पर लगी जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा। पुकोवस्की एक बार फिर से कनेक्शन के शिकार हुए हैं जिससे उनका 17 …

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया ए और भारत ए के बीच मंगलवार को ड्रा समाप्त हुए तीन दिवसीय अभ्यास मैच में तेज गेंदबाज कार्तिक त्यागी की गेंद ऑस्ट्रेलिया ए के सलामी बल्लेबाज विल पुकोवस्की के हेलमेट पर लगी जिसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा।

पुकोवस्की एक बार फिर से कनेक्शन के शिकार हुए हैं जिससे उनका 17 दिसम्बर से एडिलेड में होने वाले पहले टेस्ट में खेलना संदिग्ध नजर आ रहा है। पुकोवस्की का कन्कशन संबंधित चोटों का पुराना इतिहास रहा है। इस बार गेंद हेलमेट पर लगते ही वह घुटनों के बल बैठ गए जिसके बाद उनकी आगे की जांच के लिए मेडिकल टीम उन्हें मैदान से बाहर ले गई।

हालांकि, सिडनी मैदान में मौजूद आपातकालीन पैरामेडिक टीम ने संकेत दिया कि यह चोट बहुत गंभीर नहीं है। बाद में यह बताया गया कि उन्हें हल्का कन्कशन था और वह शायद अगले अभ्यास मैच का हिस्सा न बन पाएं।पुकोवस्की ने 39 गेंदों में 23 रन बनाये और रिटायर्ड हर्ट हुए। सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर के चोटिल होने के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में 17 दिसंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट मैच के लिए पुकोवस्की टीम के संभावित सलामी बल्लेबाजों की सूची में सबसे आगे चल रहे थे।

पुकोवस्की इस तरह के चोटों का सामने इससे पहले करियर में आठ बार कर चुके हैं और टेस्ट टीम में शामिल किए जाने से पहले उन्हें अत्यधिक सावधानी बरतने की जरूरत है।

संबंधित समाचार