Bareilly: राहुकाल को छोड़कर सारा दिन बहनें भाईयों को बांध सकेंगी राखी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। शनिवार को राहुकाल को छोड़कर पूरा दिन राखी बांधने के लिए शुभ रहेगा। रक्षा बंधन त्याहोर इस बार सौभाग्य योग में होगा। यह महायोग सूर्योदय के साथ ही शुरू हो जाएगा। 

ज्योतिषाचार्य रमाकांत दीक्षित के अनुसार सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्धि, शनि श्रवण योग का अद्भुत मिलन बुधादित्य योग बन रहा है, जो 97 वर्षों में पहली बार बना है। शनिवार सूर्योदय से ही राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शुरू हो जाएगा।

सिर्फ सुबह 9 से 10.30 बजे तक राहुकाल है। इसके बाद पूरा दिन राखी बांधी जा सकती है। वहीं राखी बांधने का महासंयोग दोपहर 2.40 बजे तक रहेगा।

 

संबंधित समाचार