रायबरेली में दिनदहाड़े फायरिंग: दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में झड़प, 9 लोग घायल

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

रायबरेली, अमृत विचार। कस्बे में दुकान पर कब्जे को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गए। देखते ही देखते फायरिंग शुरू हो गई। इससे भगदड़ मच गई। फायरिंग में नौ लोग घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वही घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गई। स्थानीय पुलिस के साथ ही एएसपी संजीव कुमार सिन्हा भी मौके पर पहुंच गए। घटना के बारे में जानकारी ली। साथी ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।

हरचंदपुर कस्बे के रहने वाले अशोक और सुधीर के बीच एक दुकान के कब्जे को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा है। सुबह पहले दोनों पक्षों के बीच दुकान पर कब्जा को लेकर कहासुनी होने लगी। मौके पर काफी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। देखते ही देखते मामला इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई। जन बचाकर लोग इधर उधर भागने लगे। फायरिंग में नौ लोग घायल हो गए। इसमें कई प्रत्यक्षदर्शी भी घायल हो गए। 

वारदात की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। फायरिंग की सूचना पर पुलिस महकमे के आलाधिकारी के साथ स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी जिला अस्पताल घायलों का हालचाल लेने पहुंचे। घायलों में आनंद, मयंक, मोहम्मद इजहार, धीरेंद्र प्रताप सिंह, अजीत सिंह, अशोक कुमार सिंह, सोनू, राजेंद्र कुमार और आशुतोष का जिला अस्पताल में भर्ती है। 

मौके पर जिला अस्पताल पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया की सभी घायल खतरे से बाहर है। आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें बनाई गई है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। घटना के बाद से कस्बे में दहशत का माहौल है। मौके पर पुलिस के जवान तैनात कर दिया गया है।

ये भी पढ़े : लखनऊ में बीजेपी नेत्री को शादी का झांसा देकर की अश्लील हरकत: विरोध पर दी धमकी, सुशांत गोल्फ सिटी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट

संबंधित समाचार