Rampur : फर्जी प्रमाणपत्र से नौकरी के मामले में शिक्षिका समेत 4 पर FIR
रामपुर,अमृत विचार। फर्जी दस्तावेजों से शिक्षिका बनने के मामले में कोर्ट ने आरोपी महिला सहित चार लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला बंगला कासिम अली निवासी आसिम एजाज का कहना है कि डायमंड कालोनी निवासी समीना परवीन ने सामान्य जाति के स्थान पर पिछड़ी जाति का फर्जी जाति प्रमाण पत्र बनवाकर बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त कर ली थी। उसके बाद वो झंडा मोहल्ले में सेवाएं दे रही थी। इस मामले में जब आरटीआई के तहत सूचना मांगी तो खुलासा हो गया।
जब इसकी जानकारी समीना परवीन को हुई तो उन्होंने वीआरएस लेकर नौकरी से रिटायरमेंट ले लिया। इस मामले में 10 मई 2025 को एसपी से शिकायत की गई, लेकिन उसके बाद मामले में कोई कार्रवाई नहीं हुई। उसके बाद पीड़ित ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर सिविल लाइन पुलिस ने आरोपी समीना परवीन, आमिर मसूद, नईम खां, अब्दुल कदीर खां के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
ये भी पढ़ें-मुरादाबाद: पीतल और सिलिकॉन के पालनों में झूलेंगे लड्डू गोपाल, जन्माष्टमी की खरीदारी में जुटीं महिलाएं
