रामपुर : खेत से चारा लेने जा रहा युवक कोसी नदी में डूबा, मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

रामपुर, अमृत विचार: मोहल्ला पड़ाव  निवासी मोहम्मद जाकिर का 20 वर्षीय  बेटा मोहम्मद सालिम रविवार दोपहर जानवरों के लिए चारा लेने के लिए कोसी नदी के खादर में अपने नाना के खेत पर जा रहा था। जैसे ही वह कोसी नदी के किनारे पहुंचा तो पैर फिसलने के कारण कोसी नदी में गिर गया। वह कुछ समझ पाता इससे पहले ही वह अवैध खनन कर किए गए गहरे गड्ढे में पहुंच गया और डूबने से उसकी मौत हो गई। कुछ देर बाद युवक का शव उतारते हुए जा रहा था।

कोसी नदी किनारे बैठे लोगों की नजर जब शव पर पड़ी तो हड़कंप मच गया। लोगों ने उसकी पहचान मोहम्मद सालिम के रूप में की। कड़ी मशक्कत  के बाद युवक का शव कोसी पुल से  लगभग आधा किलोमीटर पर  पकड़ लिया। सूचना पाकर परिजनों में कोहराम मच गया। रोते बिलखते परिजनों का बुरा हाल था। सूचना पाकर ने पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। परिजनों ने बताया कि कुछ लोगों ने कोसी नदी से जेसीबी से अवैध खनन कर गहरे-गहरे गड्ढे कर दिए हैं। जिसमें डूबने के कारण युवक की मौत हो गई। उन्होंने अवैध खनन करने वालों पर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। वहीं दूसरी मोहम्मद जाकिर के दो बेटे थे जबकि बड़े बेटे की मौत के बाद परिजनों पर पहाड़ टूट पड़ा। छोटा बेटा मोहम्मद आदिल मंदबुद्धि है। मृतक मोहम्मद सालिम मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करता था।

संबंधित समाचार