बलियाः स्कूल से घर लौट रही छात्रा से दुष्कर्म, FIR दर्ज

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

बलिया। बलिया जिले में स्कूल से घर लौट रही एक छात्रा से कथित तौर पर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि घटना 15 अगस्त की है जब बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा स्कूल में स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल होने के बाद घर लौट रही थी। उसने बताया कि तभी उसके गांव का ही निवासी अमरजीत सिंह (35) छात्रा को जबरन अपने फार्म हाउस में ले गया और उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

पुलिस के अनुसार अमरजीत सिंह और उसके चाचा गौतम सिंह पर छात्रा को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। थाना प्रभारी मूल चन्द्र चौरसिया ने बताया कि पीड़िता की मां की तहरीर पर रविवार को दोनों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ेंः लंबी होगी वोट चोरी मुद्दे की लड़ाई, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ विपक्ष महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी में...

संबंधित समाचार