रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने PM मोदी को किया फोन कॉल, अलास्का में ट्रंप मीटिंग की दी जानकारी  

Amrit Vichar Network
Edited By Anjali Singh
On

दिल्ली। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को फोन किया और यूक्रेन युद्ध समाप्त करने को लेकर अलास्का में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ हुई बातचीत की जानकारी दी। पुतिन ने अमेरिकी राज्य अलास्का में ट्रंप के साथ हुई बातचीत के तीन दिन बाद प्रधानमंत्री मोदी को फोन किया। 

अलास्का शिखर सम्मेलन यूक्रेन युद्ध रोकने पर किसी सहमति के बिना समाप्त हुआ। फोन पर बातचीत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भारत ने लगातार यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का आह्वान किया है और वह इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। 

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जारी पोस्ट में कहा, ‘‘मेरे मित्र, राष्ट्रपति पुतिन को धन्यवाद, फोन कॉल के लिए और अलास्का में राष्ट्रपति ट्रंप के साथ अपनी हालिया बैठक की अंतर्दृष्टि साझा करने के लिए। भारत ने यूक्रेन संघर्ष के शांतिपूर्ण समाधान का लगातार आह्वान किया है और इस संबंध में सभी प्रयासों का समर्थन करता है। मैं आने वाले दिनों में हमारे निरंतर आदान -प्रदान के लिए तत्पर हूं।

ये भी पढ़े : विपक्षी हंगामे के बीच शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष यात्रा पर चर्चा, केंद्रीय मंत्री का बयान, 2040 में चांद पर कदम रखेगा भारतीय इंसान

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा
गोमती नदी में उतरकर किसानों का अनोखा प्रदर्शन, 40 मिनट तक पानी में खड़े रहे; प्रशासन को सौंपा 108 सूत्रीय ज्ञापन
Ken-Betwa Project: मध्य प्रदेश के अमित भटनागर ने खत्म किया 18 दिन बाद अपना अनशन, मां के कहने पर लिया फैसला; जानिए पूरा मामला
UP T20 League 2026: आज होगा मिनी ऑक्शन, 250 से ज्यादा खिलाड़ियों पर लगेगी बोली; नोएडा के पास सबसे बड़ा पर्स
श्रावण मास 2026: काशी में सुरक्षा का मेगा प्लान, वाराणसी 5 जोन और 15 सेक्टर में बंटेगा; 5,000 पुलिसकर्मी रहेंगे तैनात