बाराबंकी में फूल-मालाओं से स्वागत के बीच बोले मंत्री- कार्यकर्ता हैं भाजपा की रीढ़

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बाराबंकी, अमृत विचार : प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री दारा सिंह चौहान ने कहा कि उनके लिए कार्यकर्ता का सम्मान सर्वोपरि है। उन्होंने विश्वास जताया कि 2027 में उत्तर प्रदेश में एक बार फिर भाजपा की सरकार भारी बहुमत से बनेगी।

कैबिनेट मंत्री का स्वागत भाजपा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अलीम राईन के आवास पर कार्यकर्ताओं व समर्थकों ने माल्यार्पण कर किया। इससे पहले जैदपुर प्रवेश करते ही जगह-जगह फूल-मालाओं से उनका जोरदार अभिनंदन किया गया।

भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस : दारा सिंह चौहान ने कहा कि भाजपा सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। जनता के लिए हुए विकास कार्य ही आने वाले समय में भाजपा की जीत की गारंटी बनेंगे। मंडल अध्यक्ष अलीम राईन ने कहा कि मंत्री जी का आगमन कार्यकर्ताओं के लिए हौसला बढ़ाने वाला है। उन्होंने कहा कि सब मिलकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम करेंगे।

यह भी पढ़ें:-बिना मान्यता के चल रहा था माँ बाराही पब्लिक स्कूल, फर्जी कोचिंग प्रमाणपत्र पर संचालक के खिलाफ FIR

संबंधित समाचार