अयोध्या में भव्य फिल्मी रामलीला का आगाज़, अहिरावण के रूप में दिखेंगे रजा मुराद

Amrit Vichar Network
Published By Vinay Shukla
On

अयोध्या, अमृत विचार : रामनगरी अयोध्या एक बार फिर रामायण को जीवंत करने जा रही है। रामकथा पार्क में इस बार फिल्मी रामलीला के सातवें संस्करण का आयोजन होने जा रहा है। शुक्रवार को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन हुआ, जिसमें साधु-संतों और रामलीला समिति के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। यह भव्य आयोजन 22 सितंबर से 2 अक्तूबर 2025 तक चलेगा। प्रतिदिन शाम 7 बजे से रात 10 बजे तक होने वाली रामलीला का सीधा प्रसारण यूट्यूब समेत कई टीवी चैनलों पर किया जाएगा।

फिल्मी कलाकार निभाएंगे प्रमुख भूमिकाएं
  1. रजा मुराद  : अहिरावण
  2. पुनीत इस्सर : परशुराम
  3. राजेश पुरी : हनुमान
  4. अवतार गिल : जनक
  5. राकेश बेदी :  विभीषण
  6. मनीष शर्मा : रावण
विशेष आमंत्रण

रामलीला समिति के अध्यक्ष सुभाष मलिक बॉबी ने बताया कि इस बार का आयोजन ऐतिहासिक होने जा रहा है। 28 सितंबर से दिल्ली के कलाकार 190 फीट लंबा रावण का पुतला तैयार करेंगे, जिसका दहन अद्वितीय और आकर्षक होगा। इस भव्य आयोजन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह को आमंत्रित किया गया है। अयोध्या में एक बार फिर रामायण की गाथा रंगमंच पर जीवंत होगी। फिल्मी सितारों के दमदार अभिनय और तकनीक से सजी यह रामलीला श्रद्धालुओं और दर्शकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बनेगी।

यह भी पढ़ें:- Pitru Paksha 2025 : श्राद्ध और तर्पण को बनाएंगे खास ग्रहण, पितरों की शांति का दुर्लभ समय, 100 साल बाद बनेगा ऐतिहासिक पल

संबंधित समाचार