टॉप 10 में ये आठ भारतीय कंपनियां... बाजार पूंजीकरण 1,72,149 करोड़ रुपये बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों में पिछले सप्ताह रही जबरदस्त तेजी से बीएसई की शीर्ष 10 में शामिल आठ कंपनियों का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 1,72,149 करोड़ रुपये बढ़ गया। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, गत सप्ताह बैंकिंग सेक्टर पर रहे दबाव के कारण एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक का एमकैप घट गया जबकि रिलायंस इंडस्ट्रीज, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, इंफोसिस, हिंदुस्तान यूनिलिवर, एलआईसी और बजाज फाइनेंस का एमकैप बढ़ गया। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार पूंजीकरण सबसे अधिक 48,108 करोड़ रुपये बढ़ा। सप्ताह के दौरान हिंदुस्तान यूनिलिवर का एमकैप 34,281 करोड़ रुपये, भारती एयरटेल का 33,899 रुपये और बजाज फाइनेंस का 20,414 करोड़ रुपये बढ़ गया। इंफोसिस का एमकैप 16,694 करोड़ रुपये, टीसीएस का 11,487 करोड़ रुपये, आईसीआईसीआई बैंक का 6,444 करोड़ रुपये और एलआईसी का 822 करोड़ रुपये बढ़ा। पिछले सप्ताह एचडीएफसी बैंक का बाजार पूंजीकरण 20,041 करोड़ रुपये और भारतीय स्टेट बैंक का 9,784 करोड़ रुपये घट गया। बाजार पूंजीकरण के मामले में 19,07,131 करोड़ रुपये के साथ रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर बरकरार है। दूसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक (15,08,346 करोड़ रुपये) और तीसरे स्थान पर टीसीएस (11,04,837 करोड़ रुपये) है। 

यह भी पढ़ेंः कहां और कैसे करें निवेश... शेयर बाजार की दिशा आर्थिक आंकड़ों और वैश्विक घटनाओं पर निर्भर, जानें क्या बोले विशेषज्ञ

संबंधित समाचार