जल्द खत्म होगा Oppo Find X9 का इतंजार, लॉन्च हुआ फर्स्ट लुक
चाइनीज स्मार्टफोन Oppo का Find X9 जल्द लॉन्च किया जा सकता है। यह पिछले वर्ष पेश किए गए कंपनी के Find X8 की जगह लेगा। कंपनी ने अभी इस स्मार्टफोन की जानकारी नहीं दी है। लेकिन जानकारी के मुताबिक इसमें 6.59 इंच OLED डिस्प्ले और 7,025 mAh की बैटरी दी जा सकती है। प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 9500 हो सकता है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक Oppo Find X9 में 6.59 इंच फ्लैट LTPO OLED डिस्प्ले 1.5K रिजॉल्यूशन और 120 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ हो सकता है। इसमें सिक्योरिटी के लिए अल्ट्रासॉनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जा सकता है। Android 16 पर बेस्ड ColorOS 16 ऑपरेटिंग सिस्टम हो सकता है। 7,025 mAh की बैटरी दी जा सकती है। ब्रांडेड रियर कैमरा यूनिट कंपनी की Lumo Imaging टेक्नोलॉजी के साथ होगी। ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Sony LYT-808 प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल का Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50 मेगापिक्सल का Samsung JN9 पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा 3x ऑप्टिकल जूम और OIS के साथ हो सकता है। डुअल स्टीरियो स्पीकर्स मिल सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः Portronics ने लॉन्च किया Nebula X का धांसू स्पीकर, जानें क्या है खासियत
