बदायूं : घर पर कहासुनी के बाद युवक ने फंदा लगाकर दी जान

Amrit Vichar Network
Published By Monis Khan
On

इस्लामनगर, अमृत विचार। थाना इस्लामनगर क्षेत्र के ग्राम मोहसनपुर में मंगलवार देर रात एक युवक ने कहासुनी के बाद फंदा लगाकर जान दे दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। बुधवार को पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

गांव मोहसनपुर निवासी दिलीप कुमार (42) पुत्र लालाराम फरीदाबाद में छोले-कुलचे का ठेला लगाते थे। लगभग चार साल पहले उन्होंने फरीदाबाद निवासी खुशबू से प्रेम विवाह किया था। वह पिछले तीन महीने से वह गांव में ही रह रहे थे और पत्नी अपनी तीन साल की बेटी के साथ मायके में रह रही थी। मंगलवार रात गांव के एक परिवार में तेरहवीं की दावत खाने के बाद दिलीप घर लौटे थे। 

बताया जा रहा है कि वह शराब के नशे में थे। जिसके चलते घर पर किसी बात को लेकर भाई से कहासुनी हो गई। जिससे नाराज होकर दिलीप अपने में चले गए और फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस आत्महत्या करने के कारण की जांच कर रही है।

संबंधित समाचार