लखीमपुर खीरी : डंपर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत
धौरहरा, अमृत विचार: धौरहरा कोतवाली क्षेत्र में डंपर ने एक बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
धौरहरा कोतवाली क्षेत्र के पल्टूपुरवा सिसैया गांव निवासी सलमान (22) पुत्र बसरू शुक्रवार दोपहर 12 बजे बाइक से सिसैया चौराहा जा रहा था। तभी हाईवे पर एक डंपर ने जोरदार टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर धौरहरा पुलिस ने उसे एम्बुलेंस की मदद से पीएचसी सिसैया भेजा, जहां डॉक्टर ने उसकी गंभीर हालत देख ओयल जिला अस्पताल भेजा, वही इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक शिवाजी दुबे ने बताया युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई है। डंपर पुलिस कब्जे में है। चालक मौके से फरार हो गया, तलाश चल रही है।
