Agra News: ताजमहल की दीवारों तक पहुंचा पानी, यमुना नदी का जलस्तर बढ़ा 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

Agra News:

आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा में यमुना नदी का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है और खतरे के निशान को पार कर ताजमहल की दीवार को छू रहा है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी। नदी के बढ़ते जल स्तर की वजह से नदी किनारे रहने वाले कुछ लोगों के घरों में भी पानी भर गया है।

इतिहासकार राज किशोर राजे ने बताया कि इस वर्ष भी यमुना में पानी ज्यादा है और ताजमहल की दीवार को छू गया है। उन्होंने कहा कि इससे पहले 2023 में भी यमुना के पानी ने ताज महल की दीवार को छुआ था। हालांकि, यमुना के पानी से ताजमहल को कोई नुकसान नहीं है। उन्होंने कहा कि ताज महल का निर्माण कुछ ऐसा कि पानी का कोई असर नहीं होता। जिला प्रशासन ने बाढ़ की स्थिति से मुकाबला करने के लिए तैयारियां की हैं और नियंत्रण केंद्र बना दिया है। अधिकारी पल-पल की स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए हैं। 

यह भी पढ़ेंः 'अखिलेश यादव ही सिर्फ उम्मीद...', सपा ने साधा योगी सरकार पर निशाना... किया ये दावा

संबंधित समाचार