Nepal Gen-Z protest: एयर इंडिया ने काठमांडू की सभी उड़ानें की रद्द, जारी की एडवाइजरी

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नई दिल्ली। नेपाल में बिगड़े हालात के मद्देनजर एयर इंडिया ने काठमांडू के लिए मंगलवार की सभी उड़ानें रद्द कर दी हैं। एयर इंडिया के एक प्रवक्ता ने बताया कि दिल्ली से काठमांडू के लिए आज चार उड़ानें थीं और सभी को आज रद्द कर दिया गया है। वापसी की भी सभी उड़ानें रद्द रहेंगी। प्रवक्ता ने एक बयान में बताया कि काठमांडू में मौजूदा स्थिति को देखते हुए दिल्ली-काठमांडू-दिल्ली मार्ग की उड़ानें एआई- 2231/2232, एआई 2219/2220, एआई- 217/218 और एआई- 211/212 को आज रद्द कर दिया गया है।

बयान में कहा गया है, ''हम स्थिति पर नजदीक से नजर रखे हुये हैं और आगे अपडेट साझा करते रहेंगे। एयर इंडिया में यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है।'' उल्लेखनीय है कि नेपाल में सोशल मीडिया पर प्रतिबंधों के बाद शुरू हुआ प्रदर्शन सोमवार को उस समय हिंसक हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर कठोर कार्रवाई की। प्रदर्शनकारियों ने मंगलवार को संसद और कई नेताओं के घरों को आग लगा दी। प्रधानमंत्री के.पी.एस.ओली ने आज अपने पद से इस्तीफा दे दिया। 

यह भी पढ़ेंः Nepal Gen-Z protest LIVE: ओपी ओली देश छोड़कर फरार, विदेश मंत्री और पूर्व पीएम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

संबंधित समाचार