30 दिन में 20 लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने का लक्ष्य निर्धारित करें, मंत्री नन्दी ने की इन्वेस्ट यूपी के कंसल्टेंट्स के कार्यों की समीक्षा

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

जवाबदेही और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस सुधारों पर दिया जोर

लखनऊ, अमृत विचार: औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी ने शुक्रवार को इन्वेस्ट यूपी कार्यालय में इन्वेस्ट यूपी के सभी कंसल्टेंट्स के कार्यों एवं जिम्मेदारियों की समीक्षा की। समीक्षा का मुख्य उद्देश्य कार्य में जवाबदेही सुनिश्चित करना, गुणवत्ता सुधारना तथा उत्तर प्रदेश को अग्रणी औद्योगिक राज्य बनाने और 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य प्राप्त करने की रणनीतियों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विज़न के अनुरूप ढालना था। बैठक में सचिव औद्योगिक विकास एवं सीईओ इन्वेस्ट यूपी विजय किरण आनंद एवं अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

बैठक के दौरान मंत्री नन्दी ने प्रत्येक कंसल्टेंट से व्यक्तिगत रूप से संवाद किया और उनके कार्यों, जिम्मेदारियों तथा टीम संरचना की विस्तृत जानकारी ली। मंत्री नन्दी ने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी वाला राज्य बनाने के लिए हर महीने अधिक से अधिक लेटर ऑफ कंफर्ट जारी हो, तभी उद्योगों को बढ़ावा मिलेगा। हर महीने 15 से 20 लेटर ऑफ कंफर्ट जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्रत्येक टीम सदस्य की भूमिका और योगदान का गहन आकलन किया, ताकि प्रदेश के निवेश इकोसिस्टम को और मजबूत किया जा सके।

यह भी पढ़ेंः 13 सितंबर का इतिहास बेहद ही खास, खेल से लेकर राजनीतिक जगत तक हुए कई बदलाव

संबंधित समाचार