नोएडा में अवैध निर्माण करने वालों पर पुलिस का शिकंजा, 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज 

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

नोएडा। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर जिले के शाहपुर गोवर्धनपुर गांव में प्राधिकरण की अधिसूचित जमीन पर अवैध निर्माण करने के लिए 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस के एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों द्वारा इस संबंध में शिकायत दी गई थी 

थाना सेक्टर 126 के प्रभारी निरीक्षक भूपेंद्र बालियान ने बताया कि शुक्रवार रात को नोएडा प्राधिकरण के ‘वर्क सर्किल नौ’ के अवर अभियंता हरेंद्र मलिक ने शिकायत दर्ज कराई और आरोप लगाया कि शाहपुर गोवर्धनपुर खादर गांव में प्राधिकरण की जमीन पर कुछ लोग लगातार अवैध निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि अतिक्रमण करने का मामला सामने आने के बाद लोगों को चेतावनी भी दी जा चुकी है।

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच में 28 लोगों के नाम सामने आए, जिनमें से ज्यादातर लोग शाहपुर गांव के ही रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर इन 28 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। 

यह भी पढ़ेंः PM मोदी की आइजोल में हुंकार, बोले- 'देश के विकास में है मिजोरम का अहम योगदान'

संबंधित समाचार