फर्रुखाबाद में 25 हजार का इनामी बदमाश गिरफ्तार, पुलिस से मुठभेड़ में घायल अवस्था में पकड़ा
फर्रुखाबाद। उत्तर प्रदेश में फर्रुखाबाद जिले के कपिल थाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक शातिर बदमाश को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया है। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह ने शनिवार को बताया कि पुलिस ने सिवारा रोड के हजरतगंज तिराहे के पास शुक्रवार -शनिवार रात्रि में तलाश अभियान के दौरान नगला भूड तिराहे की ओर से एक आ रहे संदिग्ध को रोका, तो उसने पुलिस पर गोली चला दी।
जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें एक गोली उसके पैर में लगी और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने बताया कि पुलिस मुठभेड़ घायल गैंगस्टर अंतर्जनपदीय शातिर बदमाश ग्राम सिरसा का रहने वाला है। जिस पर फर्रुखाबाद जिले के अलावा कासगंज समेत करीब दो मुकदमे दर्ज है। पकड़ा गया आरोपी वांच्छित अपराधी है और उस पर 25000 रूपये का इनाम घोषित है।
ये भी पढ़े : बुलंदशहर में धारदार हथियार से युवक की हत्या, छत पर मिला लहूलुहान अवस्था में शव
