अयोध्या के दीपोत्सव में होगा प्रदूषण मुक्त ग्रीन आतिशबाजी शो, प्रज्ज्वलित होंगे 26 लाख से अधिक दीप
लखनऊ/ अयोध्या, अमृत विचार: अयोध्या में दीपोत्सव-2025 के दौरान 19 अक्टूबर को प्रदूषणमुक्त ग्रीन आतिशबाजी शो आयोजित किया जाएगा। सरयू घाटों पर 26 लाख से अधिक मिट्टी के दीप प्रज्वलित होंगे और पूरा शहर झिलमिलाती रोशनियों से आलोकित होगा। कोरियोग्राफ्ड ग्रीन एरियल आतिशबाजी शो का मुख्य आकर्षण होगा। यह जानकारी पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने शनिवार को दी।
उन्होंने बताया कि ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो में संगीत और आधुनिक तकनीकों का अद्भुत मिश्रण होगा। इस शो को पूरी तरह संगीत की धुन पर तैयार किया जाएगा, जो अयोध्या के दीपोत्सव को नया आयाम देगा। दीपोत्सव की शाम सरयू नदी के तट पर आतिशबाजी की औसत ऊंचाई कम से कम 200 मीटर होगी।
अंतरराष्ट्रीय स्तर का आयोजन, 10 मिनट का शो
पर्यटन मंत्री ने बताया कि पर्यावरण को बिना नुकसान पहुंचाए ग्रीन एरियल फायर क्रैकर्स शो को कई किलोमीटर दूर से भी देखा जा सकता है। यह आतिशबाजी सरयू नदी की शांत लहरों पर चमकदार परछाइयों के साथ अद्भुत दृश्य उत्पन्न करेगी। यह शो 10 मिनट का होगा, जिसे पूरी तरह कंप्यूटराइज्ड तकनीक से संचालित किया जाएगा। आतिशबाजी में ऊंचाई और विविधता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा, ताकि अयोध्या के आसमान में निरंतर रंग-बिरंगे नजारे दिखाई दें।
यह भी पढ़ेंः असम को पीएम मोदी देंगे 18,530 करोड़ की सौगात, पूर्वोत्तर दौरे का आज दूसरा दिन
