झारखंड में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी ढेर, एक पर था एक करोड़ रुपये का इनाम

Amrit Vichar Network
Published By Muskan Dixit
On

रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में तीन माओवादी मारे गए, जिनमें से एक पर एक करोड़ रुपये का इनाम था। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि गोरहर थाना क्षेत्र के पंतित्री जंगल में सुबह करीब छह बजे प्रतिबंधित भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) के सहदेव सोरेन के दस्ते और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। 

उन्होंने बताया, ‘‘तलाश अभियान के दौरान एक करोड़ रुपये के इनामी माओवादी सहदेव सोरेन और दो अन्य माओवादियों के शव बरामद कर लिए गए हैं।’’ अधिकारी ने बताया कि तलाश अभियान अभी जारी है। 

यह भी पढ़ेंः PM Modi Kolkata Visit: प्रधानमंत्री मोदी तीन दिवसीय संयुक्त कमांडर सम्मेलन का करेंगे उद्धाटन, सुरक्षा मुद्दों पर होगी गहन चर्चा

संबंधित समाचार