Bareilly : रेल यात्रियों को मिली राहत, इन चार स्पेशल ट्रेनों का ठहराव 30 नवंबर तक बढ़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल ने चार स्पेशल ट्रेनों का ठहराव 21 सितंबर से 30 नवंबर तक बढ़ा दिया है।

मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता के अनुसार स्पेशल ट्रेन 05049/05050 छपरा-अमृतसर-छपरा का ठहराव रामकोला, मनकापुर और महमूबाबाद अवध स्टेशनों पर किया गया है। इसी प्रकार 05305/05306 छपरा-आनंद विहार टर्मिनल-छपरा रामकोला और बुरवल स्टेशनों पर रुकेगी।

05074/05073 लखनऊ-श्री सिद्धरामेश्वर-लखनऊ का ठहराव उझानी और सिकंदराराव स्टेशनों पर और 05062/05061 टनकपुर-अचनेरा-टनकपुर राठी का नगला स्टेशन पर रुकेगी।

संबंधित समाचार