UP Monsoon: लखनऊ, वाराणसी और पूर्वांचल के अन्य जिलों में भारी बारिश, अलर्ट जारी
लखनऊ, अमृत विचार: उत्तर प्रदेश में दो-तीन दिनों से निरंतर हो रही मूसलाधार बारिश के कारण स्थिति विकट हो गई है। बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई इलाकों में जलभराव ने लोगों की दिनचर्या प्रभावित कर दी है। लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, अयोध्या और गोरखपुर समेत कई जिलों में पानी भरने से सामान्य जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कहीं स्कूल बंद कर देने पड़े तो कहीं सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हुई हैं और बिजली आपूर्ति में भी बाधा आई है।
प्रशासन, स्वास्थ्य विभाग और राहत टीमों की तैनाती के बावजूद स्थिति गंभीर बनी हुई है। नागरिकों से सतर्क रहने, सुरक्षित जगहों पर जाने और आवश्यक मदद लेने की अपील की जा रही है। इस बीच कानपुर में गंगा का जलस्तर बढ़ने से जहां बाढ़ जैसी स्थिति है तो वहीं प्रयागराज में मूसलाधार बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। अयोध्या में कुछ ही घंटे झमाझम बारिश से सड़कें तालाब बन गईं। लखनऊ, वाराणसी और पूर्वांचल के अन्य जिलों में भी भारी बारिश हुई है।
यह भी पढ़ेंः PM Modi Birthday: ‘मैं चाय वाला हूं, चाय मैं पिलाऊंगा’, मदन राठौड़ ने साझा किया दिलचस्प किस्सा
