आज का राशिफल | 18 सितंबर 2025

Amrit Vichar Network
Published By Anjali Singh
On

मेष- आज अतिरिक्त जिम्मेदारियां लेने से बचें। व्यवसायिक लक्ष्यों को प्राप्त करने में कठिनाई महसूस कर सकते हैं। व्यर्थ की यात्रा करनी पड़ सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। गलत कार्यों की ओर प्रवृत्त हो सकते हैं।

वृष-आज किसी रिश्तेदार के मिलने से आपका दिन अच्छी तरह बीतेगा। मेहनत का पूर्णफल आपको प्राप्त होगा। रुचि अनुसार कार्य मिलने से संतुष्ट रहेंगे। आपके मन की कोई इच्छा पूर्ण हो सकती है। जीवनसाथी से अपने मन की बातें शेयर कर सकते हैं।

मिथुन-आज कार्यक्षेत्र की अतिरिक्त जिम्मेदारियां आपको निभानी पड़ेंगी। सिरदर्द और बुखार जैसी समस्या हो सकती है। अपने जीवनस्तर को अच्छा बनाने का प्रयास करें। अचानक परेशानियां खड़ी हो सकती हैं। प्रेम संबंधों में समझौते करने पड़ सकते हैं।

कर्क-आज व्यवसाय पर आप विशेष ध्यान देने वाले हैं। नई कार्ययोजनाओं पर काम कर सकते हैं। अपने जीवनस्तर में परिवर्तन ला सकते हैं। घर की सुख-सुविधाओं और संसाधनों पर आप धन खर्च करेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा।

सिंह- आज अपने काम और योग्यता पर विश्वास बनाए रखना आपके लिए अत्यंत आवश्यक है। अहंकारी व्यवहार के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। आपका मन किसी भी काम में अच्छे से नहीं लगेगा। तनाव की वजह से नींद बाधित हो सकती है।

कन्या-आज व्यापार में आपको लाभ की प्राप्ति होगी। दूसरों की सहायता करने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। राजनैतिक मामलों में थोड़ी सावधानी रखें। पुरानी बीमारी से मुक्ति मिलने की संभावना है। घर की व्यवस्था में सुधार आएगा।

तुला- आज घर में लटके हुए कार्यों को आप पूर्ण करने का प्रयास करेंगे। समाज में आपके व्यक्तित्व की प्रशंसा होगी। अपनी कार्यप्रणाली को इस समय गुप्त रखें। प्रेम-संबंधों में नजदीकी रहेगी। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई को लेकर थोड़े लापरवाह हो सकते हैं।

वृश्चिक- आज किसी को उधार न दें। आपके पास काफी काम रहने वाला है। दांपत्य जीवन में थोड़ी परेशानी होने की संभावना है। जीवनसाथी के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। महिलाओं को अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।

धनु- आज किसी आवश्यक काम में आपको अधिकाधिक धन खर्च करना पड़ सकता है। किसी से अधिक अपेक्षा न करें। आपको मेहनत अधिक मात्रा में करनी पड़ेगी। अपने मन को शांत रखें। अपनी गलतियों से आपको सीखना चाहिए।


मकर-आज विचारों को सकारात्मक बनाकर रखें। ऋणों को उतारने में सफलता मिलेगी। आपकी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति हो सकती है। परिवार के सभी सदस्य आपसे प्रसन्न रहेंगे। नया कारोबार शुरू करने में आसानी होगी।

कुंभ- आज पहले की तुलना में दिन अच्छा रहेगा। कठिन समस्याओं का हल निकलेगा। स्वार्थ भावना के कारण लोग आपसे दूरी बना सकते हैं। भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें। किसी मित्र को धन उधार देना पड़ सकता है।

मीन- आज अपने खर्चों को नियंत्रित रखने का प्रयास करें। कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में परिवर्तन की कुछ योजना बना सकते हैं। शंकालु स्वभाव के कारण हानि हो सकती है। परिजनों का भरपूर सहयोग मिलेगा। सार्वजनिक कार्यक्रमों में आप भाग ले सकते हैं।

 

संबंधित समाचार