दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गाजियाबाद में मार गिराया, पुलिस से हुई थी मुठभेड़
बरेली, अमृत विचार। अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर फायरिंग करने वाले दोनों शूटरों को गाजियाबाद में एनकाउंटर में मार गिराया गया। यूपी एसटीएफ और दिल्ली-हरियाणा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में यह एनकाउंटर किया गया। रविन्द्र रोहतक और अरुण सोनीपत के रहने वाले थे दोनों गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे। मौके से पिस्टल और कारतूस बरामद हुए।
बता दें सिविल लाइंस निवासी फिल्म अभिनेत्री दिशा पाटनी के पिता और रिटायर्ड सीओ जगदीश पाटनी के घर 11 सितंबर को तड़के करीब 4:33 से 4:35 बजे बाइक सवार दो अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग की थी। फायरिंग के समय घर में पत्नी पद्मा पाटनी और बेटी पूर्व मेजर खुशबू पाटनी समेत जगदीश का भतीजा मौजूद था। उसके बाद 12 सितंबर को करीब 3:30 बजे उनका पालतू कुत्ता अचानक भौंकने लगा। उसकी आवाज सुनकर उनकी नींद खुल गई। उनका कहना है कि पहले दिन की घटना से वह पूरी तरह से सजग भी थे। जैसे ही वह बालकनी में आए कि बदमाश ब्रस्ट फायरिंग कर मौके से फरार हो गए। हमलावरों की तलाश में पुलिस की छह टीमों समेत एसटीएफ की भी टीमें लगाई गई थीं।
बरेली में अभिनेत्री दिशा पटानी के घर पर हुई फायरिंग के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है गाजियाबाद के थाना ट्रॉनिका सिटी क्षेत्र में मंगलवार को हुई मुठभेड़ में इस घटना के मुख्य आरोपी रविन्द्र और अरुण को मार गिराया गया यह संयुक्त ऑपरेशन यूपी एसटीएफ, दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल और हरियाणा एसटीएफ ने मिलकर किया।
मारे गए आरोपियों की पहचान रविन्द्र उर्फ कल्लू निवासी कहनी, रोहतक और अरुण निवासी गोहना रोड, सोनीपत के रूप में हुई है. दोनों शूटर कुख्यात गैंगस्टर गोल्डी बरार और रोहित गोदारा गैंग के सक्रिय सदस्य थे मौके से ग्लॉक और जिगाना पिस्टल के साथ कई कारतूस बरामद किए गए हैं।
अभिनेत्री दिशा पाटनी मूलरूप से यूपी के जिला बरेली की रहने वाली हैं। जहां पिछले दिनों उनके घर पर बदमाशों ने करीब 9 राउंड फायर करके दहशत मचा दी। ये फायरिंग कथावाचक अनिरुद्धाचार्या को लेकर अभिनेत्री की बहन और पूर्व मेजर खुशबू पाटनी की टिप्पणी के विरोध में बताई गई थी। सोशल मीडिया के जरिये गोल्डी बरार गैंग समेत अन्य गैंग ने इसकी जिम्मेदारी भी ली थी।
