राहत : जोधपुर से गोरखपुर तक चलेगी त्योहार स्पेशल ट्रेन, मुरादाबाद और बरेली में स्टॉप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। त्योहारों पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। रेलवे प्रशासन ने उनकी सुविधा के लिए जोधपुर-गोरखपुर-जोधपुर के बीच स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक आदित्य गुप्ता ने बताया कि यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 28 नवंबर तक दोनों दिशाओं में सप्ताह में एक-एक दिन चलाई जाएगी।

जोधपुर से गोरखपुर जाने वाली ट्रेन संख्या 04829 हर गुरुवार (2 अक्तूबर से 27 नवंबर तक) चलाई जाएगी, जबकि गोरखपुर से जोधपुर लौटने वाली ट्रेन संख्या 04830 हर शुक्रवार (3 अक्तूबर से 28 नवंबर तक) चलाई जाएगी। दोनों ही ट्रेनों के कुल 9-9 फेरे होंगे। इस स्पेशल ट्रेन का संचालन निर्धारित समय-सारणी के अनुसार होगा। ट्रेन रास्ते में मेडता रोड, डेगाना, डिडवाना, सुजानगढ़, रतनगढ़, चुरू, सादुलपुर, लोहारु, रेवाड़ी, दिल्ली, गाजियाबाद, मुरादाबाद, बरेली, लखनऊ, अयोध्या कैंट, अयोध्या धाम, बस्ती, खलीलाबाद समेत प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

 

संबंधित समाचार